Mobile Se Facebook Page Kaise Banaye 2026: Step by Step गाइड | Earning Hub

मोबाइल पर Facebook Page बनाता हुआ भारतीय creator
2026 में मोबाइल से Facebook Page बनाने का आसान तरीका।

क्या आप भी अपना Facebook Page बनाना चाहते है, पर समझ नहीं आ रहा कि शुरू कहाँ से करे? चिंता मत करो। ये काम सिर्फ 10 मिनट का है।

मैंने खुद अपना Page मोबाइल से बनाया है। हर screen की असली तस्वीर इस गाइड में है। इसलिए आप बिना अटके एक-एक step देख सकते हो।

इस पोस्ट में आप सीखोगे कि Facebook Page kaise banaye mobile se 2026 में। साथ में कंप्यूटर से Page, सही नाम, bio और followers बढ़ाने की जानकारी भी मिलेगी।

इस पोस्ट में क्या मिलेगा

Facebook Page क्या है (Facebook Page Kya Hai)?

Profile आपका निजी खाता है। उसमें दोस्त और परिवार जुड़ते है। Page किसी ब्लॉग, काम या brand के लिए होता है। उसे कोई भी follow कर सकता है।

जैसे मान लो, आपका एक ब्लॉग है। आप चाहते है कि लोग उसे follow करे और नए पोस्ट देखे। तब आप अपनी निजी profile नहीं, एक अलग Page इस्तेमाल करोगे।

एक profile से आप कई Page बना सकते हो। हर Page अलग topic पर चल सकता है। अब बताओ, क्या आप अपनी निजी बातें और ब्लॉग का काम एक ही जगह मिलाना चाहोगे?

Facebook Page बनाने के फायदे

  • काम अलग रहता है: निजी profile और ब्लॉग का काम मिलता नहीं है।
  • Followers बढ़ते है: कोई भी आपके Page को follow कर सकता है।
  • Insights मिलते है: कौन सा post कितना चला, ये दिखता है।
  • Monetization के रास्ते खुलते है: Stars और दूसरे tools यहीं दिखते है।
  • ब्लॉग पर traffic आता है: अपने ब्लॉग के पोस्ट Page पर share कर सकते हो।

Page बनाने से पहले चार चीज़ें तैयार रखो। Page का नाम, category, एक लाइन का bio और अपने ब्लॉग का link। इनके बिना बीच में रुकना पड़ सकता है।

मोबाइल से Facebook Page कैसे बनाए: Step by Step

पुराने ब्लॉग में आपको "Pages" tab और "Get Started" वाले step मिलेंगे। 2026 में हमारे app में screen थोड़ी अलग दिखी। आपके app के version के हिसाब से थोड़ा फर्क हो सकता है।

Step 1: Create Facebook Page खोलो

Facebook app खोलो। मेन्यू (☰) दबाओ। आपके नाम के ठीक नीचे Create Facebook Page का विकल्प दिखेगा। उस पर tap करो।

Step 2: Page का नाम डालो

अब Page का नाम पूछा जाएगा। हमने अपने ब्लॉग के हिसाब से "Earning Hub Blog" नाम रखा। आप अपना नाम डालो।

Step 3: सही category चुनो

Screen पर पूछा जाएगा, "What category best describes your Page?" यहाँ एक category चुननी है। साथ में दो और categories जोड़ सकते हो, जिससे search में Page को मदद मिलती है।

Facebook मेन्यू में Create Facebook Page और category चुनने की स्क्रीन
पहले Create Facebook Page दबाओ, फिर category चुनो।

"Popular categories" में Personal blog दिखता है। हमने वही चुना। न मिले तो "Search for categories" में Blogger या Digital creator लिखकर देखो। फिर Create दबाओ। आपका Page बन गया।

Step 4: Bio और Website भरो

अब "Finish setting up your Page" वाली screen आएगी। इसमें चार खाने है: Bio, Website, Email और Phone number।

  • Bio: एक सीधी लाइन लिखो। जैसे: "ऑनलाइन कमाई, YouTube, AdSense और Work From Home की आसान हिंदी जानकारी।"
  • Website: अपने ब्लॉग का पता डालो। ब्लॉग न हो तो खाली छोड़ दो।
  • Email: चाहो तो काम का email डालो।
  • Phone number: खाली छोड़ दो। ये Page पर सबको दिख सकता है।

Step 5: Notification और Skip

अगली screen में Meta के marketing emails और Page के notifications के विकल्प मिलते है। हमने पहला बंद और दूसरा चालू रखा। फिर Next दबाया। इसके बाद एक intro screen आती है। ऊपर कोने में Skip दबा दो। आपका Page खुल जाएगा।

अगर Create Facebook Page न दिखे तो?

  • Play Store से Facebook app को update करो।
  • मेन्यू में "See more" दबाकर Pages वाला हिस्सा ढूँढो।
  • फिर भी न मिले, तो Chrome में Desktop site चालू करके Page बनाओ।

कंप्यूटर से Facebook Page कैसे बनाए

कंप्यूटर या लैपटॉप पर भी Page बनाना आसान है। ये step follow करो:

  1. Browser में Facebook खोलो और login करो।
  2. facebook.com/pages/create खोलो।
  3. Page का नाम, category और bio भरो।
  4. Create Page दबाओ।
  5. Profile photo और cover photo लगाओ।

Page बनने के बाद उसे संभालने के लिए Meta Business Suite खोल सकते हो। वहाँ से post डालना, insights देखना और संदेश संभालना आसान रहता है।

Page का नाम, category और bio कैसे चुने?

नाम और category से Facebook और पाठक, दोनों समझते है कि आपका Page किस बारे में है।

  • नाम ब्लॉग से मिलता हो। पाठक को ब्लॉग और Page एक ही जैसे लगने चाहिए।
  • नाम छोटा रखो। लंबे नाम मोबाइल पर कट जाते है।
  • Category सच्ची रखो। ब्लॉग है तो Personal blog या Blogger ठीक है।
  • Bio में तीन बातें रखो। आप क्या बताते हो, किसके लिए, और किस भाषा में।

जैसे मान लो, आपका Page "Earning Hub Blog" है, पर category "Restaurant" है। पाठक उलझ जाएगा। Facebook को भी Page का सही अंदाज़ा नहीं मिलेगा। क्या आपका bio पढ़कर कोई समझ जाएगा कि Page पर क्या मिलेगा?

Profile photo, cover photo और Username कैसे लगाए?

Page बनने के बाद उसे पूरा दिखाना ज़रूरी है। अधूरा Page भरोसा नहीं जगाता।

  • Profile photo: अपना logo या साफ चेहरा लगाओ। चौकोर और बीच में रखो।
  • Cover photo: चौड़ी तस्वीर लगाओ। मोबाइल पर किनारे कट सकते है, इसलिए ज़रूरी चीज़ बीच में रखो।
  • Username: Page की settings में Page info या Username वाला हिस्सा देखो। नाम छोटा रखो और बीच में space मत दो। नाम पहले से किसी ने ले रखा हो तो दूसरा चुनना पड़ेगा।
  • Action button: Follow या Contact us जैसा बटन जोड़ने का विकल्प मिले, तो जोड़ दो।

मेन्यू के नाम app के version के हिसाब से बदल सकते है। इसलिए जो आपको दिखे, वही चुनो। नए Page पर Username मिलने में कभी-कभी समय भी लगता है।

Professional Dashboard कहाँ मिलता है?

Page खुलने पर ऊपर या मेन्यू में Professional dashboard मिलता है। उस पर tap करो। यहीं से आप Page का सारा काम देखोगे।

Facebook Page में bio, website भरने की स्क्रीन और Professional Dashboard
पहले bio और website भरो। फिर Professional Dashboard खुलेगा।

Dashboard में ऊपर Home, Insights, Content और Engagement के tabs है। उसके नीचे Analytics, Content, Community और Monetise के बटन मिलते है। नीचे साप्ताहिक लक्ष्य भी दिखते है। हमारे नए Page पर Posts का लक्ष्य 0/7 और Stories का 0/14 था।

Monetise section में क्या दिखता है?

Monetise पर tap करने से कमाई के tools की सूची खुलती है। हमारे नए Page पर ये हाल था:

  • Partnership ads: "Ready to set up" यानी जोड़ने के लिए तैयार।
  • Content monetisation: "Invitation only" यानी सिर्फ बुलावे पर।
  • Stars: "2 of 4 criteria met" यानी 4 में से 2 शर्ते पूरी।
  • Subscriptions: 3 में से 2 शर्ते पूरी।

Stars पर tap करके "Eligibility criteria" खोलो। हमारे Page पर चार शर्ते थी। 500 followers, उन्हें 30 दिन तक बनाए रखना, eligible देश और 18 साल से ऊपर की उम्र।

Facebook Monetise section और Stars की eligibility शर्तें
Monetise में हर tool की अपनी शर्तें दिखती है।

शर्तें देश और समय के हिसाब से बदल सकती है। इसलिए अपने Page पर जो दिखे, उसी को मानो। कमाई के बारे में पूरी जानकारी हमारी Facebook se paise kaise kamaye 2026 की गाइड में है। Meta के tools और नियम Meta for Creators पर भी देख सकते हो।

Facebook Page के followers कैसे बढ़ाए? पहले 7 दिन का plan

Page बनाना आसान है। उसे चलाना असली काम है। Stars जैसे tools के लिए followers चाहिए। इसलिए पहले हफ्ते से ये आदत बनाओ:

  1. Profile photo और cover photo लगाओ। अधूरा Page कोई follow नहीं करता।
  2. 3 से 5 original post डालो। अपने ब्लॉग की जानकारी या कोई काम की सीख।
  3. Reels भी डालो। छोटी और साफ Reels ज़्यादा लोगों तक पहुँचती है।
  4. अपने ब्लॉग की पोस्ट share करो। पाठक वहीं से आपके ब्लॉग पर जाएँगे।
  5. दोस्तों को एक बार invite करो। बार-बार माँगने से लोग चिढ़ते है।
  6. Comments का जवाब दो। इससे लोग आपको याद रखते है।
  7. Insights देखो। जो post ज़्यादा चला, उसी जैसा और बनाओ।

ब्लॉग पर traffic लाने के और तरीके जानने हो तो Pinterest से blog traffic बढ़ाने के 7 तरीके पढ़ो।

हफ्ते भर के content की योजना बनाता हुआ भारतीय creator
पहले हफ्ते में नियमित और original post डालने पर ध्यान दो।

Page बनाते समय ये गलतियाँ मत करो

  • दूसरे के Page का नाम या logo हूबहू इस्तेमाल करना।
  • Phone number सबके सामने खुला छोड़ देना।
  • किसी से followers खरीदना।
  • दूसरों का content copy करके डालना।
  • रोज़ नाम और category बदलते रहना।

FAQ: Facebook Page कैसे बनाए

1. क्या Facebook Page बनाने के लिए पैसे लगते है?

नहीं। Page बनाना free है। पर विज्ञापन और promotion वाले tools के पैसे लग सकते है।

2. क्या मोबाइल से Facebook Page बन सकता है?

हाँ। Facebook app में मेन्यू (☰) खोलकर Create Facebook Page दबाओ। सारे step मोबाइल पर ही हो जाते है।

3. Page का नाम या category बाद में बदल सकते है?

आम तौर पर हाँ। Page की settings में इसका विकल्प मिलता है। नाम बदलने में कुछ शर्तें और समय लग सकता है। इसलिए पहले से सही नाम चुनो।

4. एक अकाउंट से कितने Page बन सकते है?

एक ही profile से आप कई Page बना सकते हो। पर शुरुआत में एक अच्छा Page चलाना बेहतर है।

5. Page बनाते ही क्या कमाई शुरू हो जाती है?

नहीं। हर tool की अपनी शर्तें होती है। जैसे Stars के लिए followers चाहिए। अपनी eligibility Professional Dashboard के Monetise section में देखो।

निष्कर्ष

Facebook Page बनाना मुश्किल नहीं है। मेन्यू से Create Facebook Page दबाओ, नाम और category चुनो, bio और website भरो, और Professional Dashboard खोल लो। असली मेहनत Page बनने के बाद शुरू होती है। नियमित और original post डालो। धीरज रखो।

ये गलती मत करना: जो कोई "Page पर पक्की कमाई" का वादा करके पैसे माँगे, उस पर भरोसा मत करना। Page बनाना free है और उसके लिए किसी एजेंट को पैसे नहीं देने पड़ते।

अगर ये गाइड काम की लगी, तो दोस्तों के साथ share करो। और Earning Hub पर ऐसी और online earning गाइड पढ़ते रहो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Facebook Stars की Eligibility कैसे चेक करे 2026-27: असली Screenshot के साथ | Earning Hub

Amazon Affiliate Program Se Kamai Kaise Shuru Kare (2026 Guide)

Fiverr Par Account Kaise Banaye 2026 Aur Pehla Order Kaise Le (Step by Step)