पिनटरेस्ट से ब्लॉग ट्रैफिक कैसे बढ़ाएं (7 आसान तरीके)

पिनटरेस्ट से ब्लॉग ट्रैफिक बढ़ाते हुए एक भारतीय ब्लॉगर
पिनटरेस्ट से सही तरीके से ब्लॉग पर फ्री ट्रैफिक लाया जा सकता है।

नया ब्लॉग बनाया। पोस्ट भी डाल दी। लेकिन विजिटर कहां है? दिन भर में दो-चार लोग आते है, और उनमें से एक तो शायद आप खुद ही है। नए ब्लॉगर के साथ अक्सर यही होता है, क्योंकि गूगल किसी नए ब्लॉग पर भरोसा करने में वक्त लेता है।

ऐसे में एक और रास्ता है, जिसे बहुत कम हिंदी ब्लॉगर सही तरह से इस्तेमाल करते है। वो है पिनटरेस्ट। इस पोस्ट में आप सीखेंगे कि पिनटरेस्ट से ब्लॉग ट्रैफिक कैसे बढ़ाएं, वो भी बिना एक रुपया खर्च किए। यानी फ्री ऑर्गेनिक ट्रैफिक, एक-एक कदम करके।

इस पोस्ट में क्या मिलेगा:

पिनटरेस्ट क्या है और ब्लॉगर को इससे क्या फायदा है?

पिनटरेस्ट देखने में सोशल मीडिया जैसा लगता है। पर असल में यह एक विजुअल सर्च इंजन है। जैसे लोग गूगल पर लिखकर खोजते है, वैसे ही यहां तस्वीरें देखकर खोजते है। रेसिपी, घर की सजावट, पढ़ाई के नोट्स, बिजनेस आइडिया और ऑनलाइन कमाई भी।

इसका सबसे बड़ा फायदा है पिन की लंबी उम्र। फेसबुक की पोस्ट कुछ घंटों में नीचे चली जाती है। लेकिन एक अच्छा पिन हफ्तों, कभी-कभी महीनों बाद भी क्लिक ला सकता है।

दूसरा फायदा नए ब्लॉग को मिलता है। यहां आपको बड़े ब्लॉग से सीधी टक्कर नहीं करनी पड़ती। पिन अच्छा है और कीवर्ड सही है, तो नया अकाउंट भी दिखने लगता है।

पर एक बात साफ कह दूं। यह जादू का बटन नहीं है। आमतौर पर 2 से 3 महीने लगातार काम करने के बाद ही असर दिखना शुरू होता है।

गूगल ट्रैफिक और पिनटरेस्ट ट्रैफिक में फर्क

गूगल पर लोग सवाल लेकर आते है। उन्हें जवाब चाहिए, और रैंक करने में समय लगता है। पिनटरेस्ट पर लोग आइडिया खोजते है। वो पहले तस्वीर देखते है, फिर मन हुआ तो क्लिक करते है।

इसलिए दोनों को अलग-अलग नजर से देखिए। गूगल से लंबे समय का ट्रैफिक बनता है। पिनटरेस्ट से शुरुआती ट्रैफिक मिल जाता है, जब गूगल अभी आपको जानता ही नहीं।

स्टेप 1: बिजनेस अकाउंट बनाएं और वेबसाइट क्लेम करें

सबसे पहले Pinterest Business पर जाइए। पर्सनल अकाउंट है तो उसे बिजनेस अकाउंट में बदल लीजिए। यह फ्री है, और इसमें एनालिटिक्स मिलता है। यानी आप देख सकते है कि कौन सा पिन चल रहा है और कौन सा बेकार है।

प्रोफाइल में ब्लॉग का नाम, एक कीवर्ड, साफ बायो और लोगो जरूर डालिए। अधूरी प्रोफाइल पर कोई भरोसा नहीं करता।

फिर आता है वो काम जो ज्यादातर लोग छोड़ देते है: वेबसाइट क्लेम करना। इससे आपके ब्लॉग के सारे पिन आपकी प्रोफाइल से जुड़ जाते है।

पिनटरेस्ट बिजनेस अकाउंट में ब्लॉग की वेबसाइट क्लेम करने की सेटिंग
वेबसाइट क्लेम करने से आपके पिन आपके ब्लॉग से जुड़ जाते है।

Blogger पर यह ऐसे होता है:

  1. पिनटरेस्ट में Settings > Claim पर जाएं
  2. अपने ब्लॉग का URL डालें
  3. HTML tag वाला ऑप्शन चुनकर टैग कॉपी करें
  4. Blogger में Theme > Edit HTML खोलें
  5. <head> के ठीक नीचे टैग पेस्ट करके सेव करें
  6. पिनटरेस्ट में लौटकर Verify दबाएं

स्टेप 2: पिनटरेस्ट SEO के लिए कीवर्ड खोजिए

पिनटरेस्ट भी गूगल की तरह कीवर्ड से चलता है। इसी को पिनटरेस्ट SEO कहते है। इसलिए पिन बनाने से पहले पूछिए: लोग क्या खोज रहे है?

तरीका आसान है। पिनटरेस्ट के सर्च बार में अपना टॉपिक लिखिए। नीचे जो सुझाव आते है, वही असली सर्च है। जैसे "blog traffic tips" या "पिनटरेस्ट से कमाई"। सर्च के बाद ऊपर जो रंगीन टैग दिखते है, वो भी काम के आइडिया है। कोशिश कीजिए कि लंबे कीवर्ड (long-tail keyword) चुनें, क्योंकि उनमें मुकाबला कम होता है।

इन कीवर्ड को चार जगह डालिए: पिन का टाइटल, पिन का डिस्क्रिप्शन, बोर्ड का नाम और प्रोफाइल का बायो। हैशटैग की भीड़ मत लगाइए। इंस्टाग्राम की तरह 30 हैशटैग की जरूरत नहीं है। 2 से 3 सही कीवर्ड काफी है।

हिंदी के साथ एक दिक्कत है। पिनटरेस्ट पर हिंदी सर्च अभी अंग्रेजी जितना बड़ा नहीं है। इसलिए पिन की इमेज पर हेडिंग हिंदी में रखिए, पर डिस्क्रिप्शन में हिंदी और अंग्रेजी, दोनों कीवर्ड डालिए।

स्टेप 3: ऐसा पिन बनाइए जिस पर उंगली अपने आप रुक जाए

पिन ही आपका असली विज्ञापन है। पिन धुंधला या भीड़ भरा है, तो कोई क्लिक नहीं करेगा।

कैनवा में बनाए गए तीन आकर्षक पिनटरेस्ट पिन डिजाइन
साफ हेडिंग और चमकीले रंग वाले पिन पर क्लिक ज्यादा आते है।

अच्छे पिन की पहचान:

  • साइज: 1000×1500 px (2:3 रेशियो)
  • हेडिंग: बड़े और साफ अक्षर, 5 से 8 शब्द
  • रंग: दो-तीन रंग, ज्यादा नहीं
  • लोगो: एक कोने में छोटा सा
  • ALT टेक्स्ट: अपलोड करते समय जरूर भरें और उसमें कीवर्ड डालें

डिजाइन के लिए Canva सबसे आसान है। फ्री वर्जन में भी ढेर सारे पिन टेम्प्लेट मिल जाते है।

टाइटल में किसी समस्या का हल दीजिए। "ब्लॉग पर विजिटर नहीं आ रहे? ये 7 तरीके आजमाइए" जैसा टाइटल "मेरी ब्लॉगिंग पोस्ट" से कहीं ज्यादा क्लिक लाता है। डिस्क्रिप्शन में 2 से 3 लाइन लिखिए, कीवर्ड डालिए और अंत में एक छोटी CTA जोड़िए, जैसे "पूरी गाइड पढ़ने के लिए क्लिक करें"। सीमा 500 अक्षर की है, पर छोटा और काम का डिस्क्रिप्शन बेहतर रहता है।

एक और बात। एक ही ब्लॉग पोस्ट के लिए 3 से 5 अलग-अलग पिन बनाइए। डिजाइन और टाइटल थोड़ा बदल दीजिए। कुछ दिनों में पता चल जाएगा कि कौन सा पिन लोगों को भा रहा है।

स्टेप 4: कीवर्ड वाले बोर्ड बनाइए

बोर्ड यानी फोल्डर, जिसमें आपके पिन सेव होते है।

ब्लॉग की niche के हिसाब से बने पिनटरेस्ट बोर्ड और कीवर्ड सर्च
हर बोर्ड एक ही टॉपिक पर रखिए और उसके नाम में कीवर्ड डालिए।

शुरुआत में 5 से 8 बोर्ड काफी है। हर बोर्ड एक ही टॉपिक पर रखिए। जैसे "ब्लॉगिंग टिप्स", "ऑनलाइन कमाई" या "एडसेंस गाइड"।

नाम पर ध्यान दीजिए। "मेरे पसंदीदा पिन" जैसे नाम से पिनटरेस्ट कुछ नहीं समझता। "Blogging Tips for Beginners" जैसा नाम समझ आता है। बोर्ड का छोटा डिस्क्रिप्शन भी लिखिए और उसमें कीवर्ड डालिए।

हर बोर्ड में पहले 10 से 15 पिन रखिए। कुछ अपने, कुछ दूसरों के अच्छे पिन। इससे बोर्ड भरा-भरा लगता है, और पिनटरेस्ट को आपकी niche जल्दी समझ आती है।

स्टेप 5: रोज थोड़ा पिन कीजिए, गायब मत होइए

पिनटरेस्ट को नियमितता पसंद है। दो दिन में 50 पिन डालकर हफ्ते भर गायब रहना सबसे बड़ी गलती है। इससे अच्छा है कि रोज 2 से 5 फ्रेश पिन डालें। फ्रेश का मतलब नई इमेज वाला पिन, एक ही इमेज बार-बार नहीं।

शुरू में हाथ से पिन कीजिए। जब आदत बन जाए, तब Tailwind जैसा शेड्यूलर या पिनटरेस्ट का अपना शेड्यूलर इस्तेमाल कर सकते है। फिर भी बीच-बीच में हाथ से पिन करते रहिए, ताकि पिनटरेस्ट को पता रहे कि आप एक्टिव है।

पिन का लिंक हमेशा उसी ब्लॉग पोस्ट पर भेजिए जिसके बारे में पिन है। होमपेज पर भेजेंगे तो पाठक भटक जाएगा और तुरंत लौट जाएगा।

फॉलोअर्स की चिंता मत कीजिए। शुरुआत में पिन की क्वालिटी और कीवर्ड ज्यादा मायने रखते है।

स्टेप 6: अपने ब्लॉग को भी तैयार रखिए

पिनटरेस्ट पर मेहनत करके विजिटर आपके ब्लॉग तक पहुंचा दिया। अब अगर ब्लॉग ही धीमा या बिखरा हुआ हो, तो सारी मेहनत बेकार जाती है।

  • हर पोस्ट में एक वर्टिकल पिन इमेज लगाइए, ताकि पाठक खुद उसे सेव कर सके
  • पोस्ट में पिनटरेस्ट का Save बटन जोड़िए
  • भारी इमेज को छोटा करके डालिए, ताकि ब्लॉग जल्दी खुले
  • मोबाइल पर ब्लॉग एक बार खुद खोलकर जांच लीजिए

पिनटरेस्ट के ज्यादातर यूजर मोबाइल से आते है। पोस्ट देर से खुली तो पाठक वापस चला जाएगा।

स्टेप 7: एनालिटिक्स देखिए और सुधार कीजिए

महीने में एक बार पिनटरेस्ट एनालिटिक्स खोलिए और तीन चीजें देखिए: किस पिन पर सबसे ज्यादा आउटबाउंड क्लिक आए, किस कीवर्ड से इम्प्रेशन मिले, और कौन सा बोर्ड सबसे अच्छा चल रहा है।

जो पिन चल रहा है, उसी जैसे और पिन बनाइए। जो नहीं चला, उसका टाइटल या डिजाइन बदल दीजिए। यही पूरा खेल है।

पिनटरेस्ट से पैसे कैसे कमाए? ब्लॉग की कमाई कैसे बढ़ाएं

यह सवाल हर कोई पूछता है। सीधी बात यह है कि पिनटरेस्ट आपको सीधे पैसे नहीं देता। कमाई आपके ब्लॉग से होती है। पिनटरेस्ट का काम है पाठक को आपके ब्लॉग तक लाना।

पिनटरेस्ट ट्रैफिक के बाद ब्लॉग की कमाई का ग्राफ ऊपर जाता हुआ
ट्रैफिक बढ़ेगा तो AdSense और एफिलिएट कमाई भी बढ़ने का मौका मिलता है।

ट्रैफिक आने के बाद कमाई के रास्ते ये है:

  • AdSense: पेजव्यू बढ़ेंगे तो इम्प्रेशन भी बढ़ेंगे। पर पहले AdSense अप्रूवल की बेसिक तैयारी पूरी होनी चाहिए।
  • एफिलिएट लिंक: ऐसी पोस्ट पर पिन बनाइए जिनमें कोई काम का टूल या प्रोडक्ट सुझाया गया हो। पर हर पिन में एफिलिएट लिंक ठूंसना ठीक नहीं है। पिनटरेस्ट को काम की जानकारी पसंद है, स्पैम नहीं।
  • फ्रीलांसिंग: ब्लॉग की कमाई धीमी शुरू होती है। तब तक Fiverr पर अकाउंट बनाने और पहला ऑर्डर लेने की गाइड पढ़कर अपनी स्किल से भी कमाई शुरू कर सकते है।
  • सावधानी: ऑनलाइन कमाई के नाम पर बहुत से फर्जी ऑफर घूमते है। डेटा एंट्री जॉब का सच पढ़ लेंगे तो ठगी से बच सकते है।

गूगल भी उन्हीं पेज को आगे बढ़ाता है जो असली पाठक के काम आएं। इसलिए सिर्फ पिन के लिए नहीं, पाठक के लिए लिखिए। Google की गाइडलाइन में भी यही बात कही गई है।

नए ब्लॉगर की आम गलतियां

  • धुंधली या कम क्वालिटी की इमेज लगाना
  • वेबसाइट क्लेम न करना
  • हर पिन का लिंक होमपेज पर भेजना
  • बिना कीवर्ड के बोर्ड का नाम रखना
  • 30 बेकार हैशटैग लगाना
  • हर पिन में एफिलिएट लिंक डालना
  • एक हफ्ते में नतीजे न दिखें तो छोड़ देना

इनमें पहली तीन गलतियां सबसे ज्यादा नुकसान करती है। आज ही जांच लीजिए कि आप इनमें से कोई कर तो नहीं रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1. ब्लॉग पर ट्रैफिक कैसे लाएं?

सबसे पहले काम की और सही कीवर्ड वाली पोस्ट लिखिए। फिर उसे पिनटरेस्ट, गूगल और सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए। पिनटरेस्ट पर अच्छे पिन बनाकर नियमित पिन करने से भी ट्रैफिक आता है।

2. क्या Pinterest से पैसे कमाए जा सकते है?

सीधे पिनटरेस्ट से कमाई आम तौर पर नहीं होती। कमाई आपके ब्लॉग से होती है। पिनटरेस्ट ट्रैफिक लाता है, और उस ट्रैफिक से AdSense या एफिलिएट कमाई हो सकती है।

3. Pinterest के क्या फायदे है?

यहां पिन लंबे समय तक दिखते रहते है। फ्री ऑर्गेनिक ट्रैफिक मिलता है। नए ब्लॉग को भी मौका मिलता है, और एनालिटिक्स से पता चलता है कि क्या चल रहा है।

4. क्या Pinterest मुफ्त है?

हां। अकाउंट, बिजनेस प्रोफाइल और पिन डालना सब फ्री है। पैसे सिर्फ तब लगते है जब आप विज्ञापन चलाएं। नए ब्लॉगर को शुरुआत में विज्ञापन की जरूरत नहीं है।

5. क्या हिंदी ब्लॉग के लिए पिनटरेस्ट फायदेमंद है?

हां, पर हिंदी सर्च अभी कम है। इसलिए पिन की हेडिंग हिंदी में और डिस्क्रिप्शन में हिंदी व अंग्रेजी, दोनों कीवर्ड रखिए। इससे ज्यादा लोगों तक पहुंच बनती है।

निष्कर्ष

पिनटरेस्ट से ब्लॉग ट्रैफिक बढ़ाना मुश्किल नहीं है, बस थोड़ा सब्र चाहिए। बिजनेस अकाउंट बनाइए, वेबसाइट क्लेम कीजिए, कीवर्ड खोजिए, अच्छे पिन डिजाइन कीजिए और रोज थोड़ा-थोड़ा पिन कीजिए।

पहले दो महीने सिर्फ सीखने के है। उसके बाद ट्रैफिक धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

तो आज ही बिजनेस अकाउंट बनाइए और अपनी सबसे अच्छी पोस्ट का पहला पिन डालिए। कोई सवाल हो तो कमेंट में जरूर पूछिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Facebook Stars की Eligibility कैसे चेक करे 2026-27: असली Screenshot के साथ | Earning Hub

Fiverr Par Account Kaise Banaye 2026 Aur Pehla Order Kaise Le (Step by Step)

Amazon Affiliate Program Se Kamai Kaise Shuru Kare (2026 Guide)